- Hindi News
- National
- Anandpur News Rajnavami Mahasamiti Restructured Rajneesh Sah Appointed President
रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन, रजनीश साह को बनाया अध्यक्ष
मनोहरपुर |शनिवार को मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में रामनवमी महासमिति की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीते साल के आय - व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही महासमिति का पुनर्गठन भी किया गया। इसके तहत संरक्षक के रूप में नागेश्वर राय, नंदलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, सुरेश साह, आलोक गुप्ता, बसंत हरलालका, प्रकाश साह, मनीष सिंह व सुजीत गुप्ता का चयन किया गया। जबकि रजनीश साह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अमित राज, राजकुमार सिंह, अमित गुप्ता, अर्जुन पोद्दार, संजय सिंह, सुनील साह, का चयन किया गया। सुमित साह को समिति का सचिव बनाया गया। जबकि सौरभ साह, मनीष पोद्दार, सुमित डागा, विजय सिंह, सन्नी गुप्ता, पिंटू हरलालका, शुभम गुप्ता को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा आशीष राय को कोषाध्यक्ष व अभिषेक जयसवाल व बजरंग गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। अखाड़ा सह जुलूस संचालक में रवि साह, अमन साह, हर्षित राय, शरद हरलालका आदि हैं।