डीसी ऑफिस से पोषण रथ को किया रवाना
चाईबासा | कुपोषण को मिटाने के लिए देशभर में 8 मार्च से 22 मार्च तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार काे डीसी अाॅफिस परिसर से पाेषण रथ काे रवाना किया गया। माैके पर विधायक दीपक बिरुवा, डीसी अरवा राजकमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।