पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Reservation List Of Councilors Of City Council Elections Released

नगर परिषद चुनाव के पार्षदों की आरक्षण सूची हुई जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मई-जून 2020 में चक्रधरपुर नगर परिषद का चुनाव होना है। पूर्व की भांति परिषद में इस बार भी 23 वार्ड होंगे। इसको लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम चाईबासा ने चक्रधरपुर नगरपालिका आम निर्वाचन 2020 के निमित पार्षदों के स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन से संबंधित प्रपत्र 3 का जिला गजट शनिवार को जारी किया है। उसी के आधार पर चुनाव होना है। 23 वार्डों में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अनारक्षित महिलाओं के लिए 6 वार्ड, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो, एसटी महिलाओं के लिए दो अाैर एक एससी महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिन वार्डों को अन्य की श्रेणी में रखा है, वहां से भी महिलाएं चुनाव लड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...