16 मार्च काे योजनाओं की समीक्षा बैठक
चाईबासा । जिले के चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक 16 मार्च काे हाेगी। दाेपहर बाद 3बजे से डीसी की अध्यक्षता में बैठक हाेगी। वहीं 17 मार्च काे शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक एक बजे से हाेगी। इस बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि भाग लेंगे।