रीता बनीं महिला मोर्चा की खरसावां विस प्रभारी
खरसावां| खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आजसू पाटी की विधानसभा स्तरीय एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार साह की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक मे आजसू पार्टी की सांगठनिक एवं चुनावी समीक्षात्मक किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान देते हुए रीता सरदार को आजसू महिला मोर्चा का खरसावां विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। जबकि बादल महतो को गम्हरिया प्रखंड प्रभारी, भूपेन्द्र महतो को कुचाई प्रखंड प्रभारी तथा कार्तिक गोप को खरसावां प्रखंड का प्रभारी मनोनीत किया गया।