मझगांव में सड़क दुर्घटना, दो घायल
चाईबासा | करंट से जख्मी भाई को देख लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। घटना शाम 7.30 बजे सिंगपोखरिया के समीप सोनापोस गांव के पास घटी। घायलों में मझगांव के तौफीक अंसारी और परवेज आलम शामिल हैं। घटना के बाद तौफीक को सदर अस्पताल लाया गया वहीं परवेज को घटना स्थल से ही उठा कर कटक ओडिसा ले जाया गया है। उसे चेहरे और छाती में गंभीर चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को मो राशिद मझगांव में बिजली बनाते हुए करंट से जख्मी हो गया था जिसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था। उसी को देखने परवेज और तौफीक जमशेदपुर गए थे।