- Hindi News
- National
- Kharsawan News Rohit Mahato Becomes District President Of World Service Council
रोहित महतो बने विश्व सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष
सरायकेला| विश्व सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित महतो को बनाया गया है। परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ बीबी राज ने प्रेस नोट जारी करते हुए रोहित महतो को सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करने के संबंध में सूचना दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रोहित कुमार महतो विश्व सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष वॉलंटरी सोशल सर्विस के तहत तीन वर्षों के लिए बनाए गए हैं।