सदर कस्तूरबा में मना पोषण पखवाड़ा
चाईबासा| सदर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पोशण पखवाड़ा का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान 325 छात्राओं हिमोग्लोबिन जांच की गयी। इसके साथ ही छात्राओं के बीच आयरन की गोली का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान डाॅ संगीता और डाॅ सुजाता ने छात्राओं की काउंसलिंग करते हुए कई तरह की जानकारी उपलब्ध करायी। इस अवसर पर डाॅ जगन्नाथ हेम्ब्रम, डाॅ बी के सिंह, लैब टेक्नीषीयन, पारामेडिकल कर्मी, वार्डेन बिमला बुड़ीउली समेत सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।