पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Seven People Injured Due To Dog Bite Treated In Subdivision Hospital

कुत्ते के काटने से सात लोग घायल अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर शहर में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। शहरी क्षेत्र में कुत्ते के काटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। जिनका अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज कराया जा रहा है। चक्रधरपुर शहर के शहीद भगत सिंह चौक, वार्ड संख्या तीन पीएचईडी कॉलोनी तथा पोटका एवं अन्य जगहों पर लावारिस कुत्तों ने गुरुवार की सुबह कुल सात लोगों को काट कर घायल कर दिया है। चक्रधरपुर के वार्ड संख्या तीन पीएचईडी कॉलोनी निवासी किरसेन गागराई, दांतीबेगुना निवासी आशा गागराई, पोटका निवासी शिवनाथ महतो, केरा निवासी समीर साहु, अंकित कुमार, प्रीति कुमारी व आंचल कुमारी को कुत्ते ने काट कर घायल किया है। सातों घायल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचे। जबकि होली त्योहार के दिन चक्रधरपुर शहर व आसपास क्षेत्र में करीब 25 लोगों को कुत्ते में काट कर घायल किया था। सभी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में हो रहा है। इलाज के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर है।

खबरें और भी हैं...