- Hindi News
- National
- Jagannathpur News Shop Fire In Devambir Of Sonua Thousands Of Goods Destroyed
सोनुआ के देवांबीर में दुकान में लगी आग, हजारों के सामान खाक
सोनुआ |सोनुआ थाना क्षेत्र के देवांवीर गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गुरुवार देर रात मंगल सिंह खंडाइत के दुकान में आग लगा दी। इससे करीब बीस हज़ार रुपये के सामान जल गये। दुकानदार मंगल सिंह खंडाइत ने बताया कि गुरुवार शाम को वह दुकान बंद कर पास स्थित अपने घर में चले गए। देर रात दुकान से अचानक धुआं निकलता देख पहुंचे तो दुकान में आग लग गई थी। आग से घर को जलने से बचा लिया गया, लेकिन दुकान में रखे करीब बीस हज़ार रुपये के सामान जल गये। दुकानदार ने घटना को लेकर शुक्रवार को सोनुआ थाना में शिकायत दर्ज किया है।