- Hindi News
- National
- Gua News Shopkeeper Empties Shop In Pavement Parking Area Of Sakchi Market In 48 Hours
साकची बाजार के फुटपाथ-पार्किंग एरिया में बने दुकान को 48 घंटे में खाली करे दुकानदार
साकची बाजार के फुटपाथ, पार्किंग एरिया और सड़क पर लगाए जा रही फुटकर दुकानों को 48 घंटे के अंदर खाली कराने की एेलान जमशेदपुर अक्षेस ने शुक्रवार को किया है। 48 घंटे में अगर फुटपाथ, पार्किंग एरिया व सड़क को खाली नहीं किए जाने की स्थिति में प्रशासन जबरन स्थान को खाली कराएगा। जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती की अगुवाई में हल्ला गाड़ी से साकची बाजार में घोषणा की गई। साकची बाजार के दुकानदार अपने दुकान के बाहर समान रख देते हैं इस कारण सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा फुटपाथ व पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से कब्जा कर दुुकान लगाई जा रही है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। हल्ला गाड़ी से डालडा लाइन, एसएनपी एरिया, मंगला हाट क्षेत्र, टैंक रोड, बाटा लाइन, आम बागान व आई हास्पिटल, एमजीएम के क्षेत्र में घोषणा की गई है। सिटी मैनेजर ने बताया कि अगर 48 घंटे में अवैध कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन जबरन उसे हटा देगा। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
दुकान के बाहर सामान रखने पर लगता है जाम
दैनिक भास्कर में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के बाद ही ‘हल्ला गाड़ी’ से फुटपाथ, सड़क व पार्किंग एरिया से अवैध कब्जा हटाने का घोषणा की है। अगर 48 घंटे के अंदर अवैध कब्जा को नहीं हटाया तो जबरन उसे हटा दिया जाएगा और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।
रवि भारती, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर अक्षेस
एसएनपी एरिया, मंगला हाट क्षेत्र, टैंक रोड, बाटा लाइन, आम बागान व आई हास्पिटल, एमजीएम के क्षेत्र में घोषणा की गई है। सिटी मैनेजर ने बताया कि अगर 48 घंटे में अवैध कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन जबरन उसे हटा देगा। साथ ही अवैध कब्जा करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।