- Hindi News
- National
- Bandgaw News Sonua Police Arrested Two Businessmen Carrying 48 Boxes Of Illicit Liquor From Tata Sumo
सोनुआ पुलिस ने टाटा सूमो से 48 पेटी अवैध शराब ले जा रहे दो कारोबारी हुए गिरफ्तार
सोनुआ | सोनुआ पुलिस ने 48 पेटी अवैध शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की खेप टाटा सूमो से चाईबासा से मनोहरपुर ले जाने के दौरान शनिवार रात सोनुआ पुलिस ने गोलमुंडा के पास दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के साथ अन्य तीन कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोड़ाहाट एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा और सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया अवैध शराब का कारोबारी जमशेदपुर से चलता है। सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कुल पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें चाईबासा धोबी तोला निवासी राजेश प्रजापति और जगन्नाथपुर के मासाबिला गांव निवासी बिरसा लागुरी के अलावा जमशेदपुर टेल्को निवासी बद्दू साहनी, सोनू सरदार और उदय कुमार तिवारी के खिलाफ सोनुआ थाना कांड संख्या 12/2020 में भादवि की धारा 272/273/120 बी और 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।