सोनुआ : पानी टंकी से सोलर प्लेट की चोरी
सोनुआ | सोनुआ थानाक्षेत्र क्षेत्र के बनुवां गांव में चोरों ने सोलर चालित पानी टंकी के सोलर प्लेट का चोरी कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार देर रात चोरों ने बनुवां गांव में लगे सोलर चालित पानी टंकी के तीन में से दो सोलर प्लेट खोल कर चोरी कर लिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार सुबह को हुई। सोलर प्लेट चोरी होने पर पानी टंकी से पानी सप्लाई बंद हो गया है।