खुंटपानी में पाेषण सप्ताह की शुरुअात
चाईबासा। | प्रखंड खूंटपानी के बाल विकास परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गयी। खूंटपानी के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शीला कुमारी द्वारा इस दाैरान किशोर, किशोरी, सेविकाओं महिलाओं बच्चों के रैली काे झंडा दिखाकर रवाना किया। माैके पर बाल विकास पदाधिकारी शीला कुमारी ने कहा कि पोषण किशोरी या महिला ही नहीं किशोर और पुरुषों के लिए भी बहुत ही जरूरी है माैके पर महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, मौसमी मुखर्जी, नीलिमा कांडुलना आदि मौजूद थीं।