राज्य होमगार्ड वेलफेयर एसो. की बैठक 15 काे
चाईबासा | झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसेसिएशन प सिंहभूम चाईबासा की एक बैठक 15 मार्च काे दिन के दस बजे से जिला परिषद मीटिंग हाॅल में रखी गयी है। जिसमें सभी महिला व पुरुष होमगार्ड जवानाें काे नियमित ड्यूटी देना, समान काम का समान वेतन देना, आपातकालीन कर्तव्य भत्ता भुगतान अविलंब करना शामिल रहेगा। जानकारी एसाेसिएशन के सचिव चरण चातर ने दी है।