पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Stayed Busy And Busy For Two Days In Rangay39s Festival From Minister To Sentry

रंगाें के त्याेहार में मंत्री से लेकर संतरी तक दो दिनों तक रहे मस्त और व्यस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगाें का त्याेहार हाेली काे लेकर प सिंहभूम जिले के गांव से लेकर शहर तक गुलजार रहा। इस दाैरान जिले में माैजूद दाे दाें मंत्रियाें के दरबार से लेकर संतरी तक अावास परिसर हाेली के रंग में रंगे रहे। मंत्री मिथलेश ठाकुर के अावास पर दाे दिनाें तक मिलनेवालाें का तांता लगा रहा। वहीं मंत्री जाेबा मांझी भी चक्रधरपुर के पाेटका स्थित अावास पर हाेली के दाैरान अाम लाेेगाें से मिलती जुलती रहीं। इधर, काेल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी के अावास पर पुलिसकर्मियों का मिलन समारोह रहा। जाेगीरा साररा जैसे शैली के साथ जिले के एसपी इंद्रजीत महथा व अन्य पुलिसकर्मी इस दाैरान डीअाईजी अावास में झाल बजाकर मस्ती करते दिखे। सुबह से लेकर दाेपहर तक जहां रंगाें की हाेली खेली गयी। वहीं शाम काे गुलाल खेलकर एक दूसरे काे बधाई दिया। जिला मुख्यालय चाईबासा में जगह-जगह पर कई सामाजिक संगठनाें ने हाेली मिलन समारोह अायाेजित हुअा। शांतिपूर्णतरीक से हाेली बीता है। भारी पुलिस व्यवस्था तैनात रही।

शंभू मंदिर प्रांगण प. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का पहली हाेली हुयी। यहां जलपान तथा संगीत की व्यवस्था की गई थी इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर काफी देर तक रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्य विकास मिश्रा, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव कुणाल सराफ, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता अादि थे।

आनंदपुर आसपास व पॉलिपोष स्थित विश्व कल्याण आश्रम परिसर में सोमवार देर रात 8 बजे को आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी कैवल्यानंद महाराज जी के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के पश्चात ही होलिकादहन कार्यक्रम का समापन किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को कथावचन पंडाल में आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी कैवल्यानंद महाराज जी ने फुवरा पाइप के जरिये श्रद्धालुओं संग खेली। लोगों ने बड़ी श्रद्धाभाव से होलिकोत्सव का लुत्फ उठाया। होली खेलने के साथ-साथ लोग शंकराचार्य जी का जयकारा भी लगा रहे थे। मौके पर रवि शंकर शास्त्री समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

गुआ एवं आस पास के क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्दपूर्ण होली उत्सव मनाई गई। रंगों के इस त्यौहार से पूर्व संध्या पर दुर्गा मंडप, गुआ क्लब परिसर, जगन्नाथ मंदिर परिसर एवं अन्य कई जगहों में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन विधि पूर्वक संपन्न किया गया।

नोवामुंडी में रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे एवं काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के शुभ अवसर पर नोवामुंडी थाने में थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था।

सोनुआ में ढोल-मांदर बजाकर लोगों ने मनाया होली त्योहार

सोनुआ| सोनुआ में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने रंगों का त्योहार होली मनाया। सोनुआ बाजार और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए होली मनाया और होली के त्यौहार का बधाई दिया। बच्चों की टोली भी एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हुए उत्साह के साथ होली मनाते रहे। इस दौरान कई गांवों में ग्रामीणों ने टोली बनाकर ढोल-मांदर बजाकर सामूहिक नृत्य करते हुए होली का त्यौहार मनाया। ग्रामीणों ने ढोल-मांदर बजाते हुए पूरे गाँव में घूम-घूमकर लोगों को रंग-गुलाल लगाते हुए होली त्योहार का बधाई दिया।

राेट्रेक्ट क्लब के हाेली मिलन समारोह में हाेली के पुराने दिनाें काे याद किया

रोट्रक्ट क्लब की अाेर से बिहारी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें भूतपूर्व सदस्य सहित अभिभावक रोटरी के सदस्य एवं सर्व गणमान्य लोग उपस्थित थे। चाईबासा के बिहारी क्लब में आयोजित संध्या को रंगारंग कार्यक्रम में फूलों एवं गुलाल की होली के साथ उपस्थित क्लब के पूर्व सदस्य ने अपना अनुभव सांझा किया अतिथियों के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों की होली का सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में राहुल सराफ, निशान्त कुमार और राजेश गोयल का विशेष योगदान रहा, स्वागत भाषण अध्यक्ष रो अक्षय कुमार गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ मुंधड़ा और विशाल गुप्ता ने किया।

चक्रधरपुर : हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रंगों का त्योहार होली

रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुआ। होली को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल बना रहा। शहर के गुदड़ी बाजार परिसर में होलिका दहन हुआ था, जिसके बाद से ही रंग व अबीर का जो सिलसिला प्रारंभ दो दिनों तक जारी रहा। होली पर बच्चों और युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने गली मुहल्लों में डीजेे बचा कर होली गीतों पर खूब थिरके। होली को ले ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखा गया। चारों तरफ खुशनुमा माहौल कायम था। होली को बाजार की कुछ दुकानें बंद रही।

होली की पूर्व संध्या पर काेड़ा दंपती ने कांग्रेस भवन में मनाई हाेली


होली के पूर्व संध्या पर कांग्रेस भवन में महागठबंधन की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी वहीं होली विशेष व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया । हाेली के रंगों में सराबोर होली खेले रघुवीरा आदि धुन पर जमकर लगे ठुमके लगे। इस दाैरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने हाेली पर कार्यकर्ताओं काे शुभकामनाएं दी। मौके पर अम्बर राय चौधरी , रंजन बोयपाई, नीला नाग, त्रिशानु राय, शिवकर बोयपाई , विवेक विशाल प्रधान, जितेन्द्र नाथ ओझा , पोंडे राम सामड अादि थे।

कैवल्यानंद महाराज जी ने फुवरा पाइप के जरिये श्रद्धालुओं संग खेली

विश्व कल्याण आश्रम में होली खेलते हुए महाराज जी
खबरें और भी हैं...