पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनशताब्दी एक्सप्रेस पर हाे रही पत्थरबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डंगुवापाेसी | हावड़ा-जनशताब्दी एक्सप्रेस में एलएचबी काेच लगाने के बाद खिड़कियाें पर पत्थरबाजी हाे रही है। डांगुवापोसी -बड़बिल रेलखंड के पदापहाड़ स्टेशन के आसपास बड़े बड़े पत्थरों से निशाना बना कर खिड़कियों के शीशे तोड़े जा रहे हैं। इससे यात्रा कर रहे यात्री भी भयभीत हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डांगुवापोसी आरपीएफ पदापहाड़ स्टेशन के आसपास के गांवों में उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। डांगुवापोसी आरपीएफ ओसी ने चेतावनी दी है कि दोषी पाए गए उपद्रवियों से सख़्ती से निपटा जाएगा।
खबरें और भी हैं...