- Hindi News
- National
- Chaibasa News Students Danced At The Festival Called At Gc Jain Commerce College
जीसी जैन काॅमर्स काॅलेज में मागे पर्व पर थिरके विद्यार्थी
चाईबासा| जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में शनिवार काे मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। काॅलेज के विद्यार्थी मंदाल नगाड़े की धुन पर जमकर थिरके। कॉलेज प्राचार्य बीके मिश्रा ने कहा- सभी वर्गों के लोगों को मागे मिलन समारोह में शामिल होना चाहिए और प्रकृति की उपासना करनी चाहिए। यह पर्व हमें प्रकृति से जोड़े रखता है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवकर बोयपाई, जान्हवी कुदादा, अनिता सुंब्रई, नीति गोडसोरा, शीलता सवैयां, विराट कृष्णा सिरका आगि मौजूद थे।