राजनगर में श्रमिकों के बीच वस्त्र वितरण
राजनगर |राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेरमा एवं जनमोनी पंचायत क्षेत्र के श्रमिकों के बीच शनिवार को वस्त्र का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख विशु हेंब्रम, जिप सदस्य सुमित्रा मार्डी, मुखिया डुमनी हेंब्रम एवं पीएस मेम्बर सरोजनी हेम्ब्रम के द्वारा श्रमिकों को कपड़ा बांटा गया। जिसमें 210 महिलाओं को साड़ी एवं 90 पुरुषों को पैंट व शर्ट दिया गया। इस दौरान लखन हेंब्रम, मानु सोरन, सुभाष चंद्र गोप, पांडू महतो, दिवाकर पात्रो एवं विभाग के पदाधिकारी थे।