पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News The Accused Of Raping A Young Woman Arrested For Celebrating The Marga Festival Sent To Jail

मागे पर्व मनाने अाई युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मागे पर्व मनाने अाई एक युवती से दुष्कर्म के अाराेप में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेरेंग कांकी निवासी सुरसिंह कुदादा उर्फ मुखिया काे पुलिस ने गुरुवार काे जेल भेज दिया है। प्राथमिकी के अनुसार, लाेकेहातु की रहने वाली युवती अपनी भाभी के साथ मागे पर्व मनाने के लिए 7 मार्च काे सेरेंग कांकी गांव अाई थी। 9 मार्च को दोपहर 3 बजे चापाकल से पानी लाने के बाद युवती घर के पास बैठी थी। तभी सुरसिंह कुदादा वहां आया और युवती का मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के चिल्लाने पर अासपास के लाेगों ने अाराेपी काे पकड़ लिया। इसके बाद मुफ्फसिल थाने की इसकी सूचना दी। मुफ्फसिल थाने की पुलिस कांकी गांव पहुंच कर अाराेपी काे हिरासत में ले लिया। 11 मार्च काे पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गुरुवार काे उसे जेल भेज दिया। अाराेपी सुरसिंह कुदादा उर्फ मुखिया पहले से ही शादीशुदा है अाैर उसके दाे बच्चे भी हैं।

खबरें और भी हैं...