पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News The Dead Body Of Animals Was Being Thrown In The Cremation Ground

शमशान घाट में फेंका जा रहा था जानवरों का शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर| चक्रघरपुर शहर के वार्ड संख्या दो कुदलीबाड़ी स्थित श्मशान घाट में शनिवार रात करीब दस बजे चोरी-छुपे कर जानवर के शव फेंकने के लिए ठेला में लेकर जाया जा रहा था। इसकी सूचना झामुमो नेता सह वार्ड पार्षद दिनेश जेना को मिली। सूचना मिलते ही श्री जेना अन्य वार्ड पार्षदों व शहर के लोगों से संपर्क कर घटना स्थल पहुंचे। तब तक ठेला चालक श्मशान घाट के गेट पर ठेला में लगा जानवर का शव को ठेला सहित छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद श्री जेना व शहर के लोग मिल कर आसपास क्षेत्र में ठेला चालक की खोजबीन किये, लेकिन ठेला चाकल नहीं मिला। जिसके बाद श्मशान घाट में कार्यरत मंगल मुखी को बुलाकर पूछताछ की गयी। इस दौरान मंगल मुखी ने कहा कि कौन जानवर लेकर आया है, हमें पता नहीं है।
खबरें और भी हैं...