पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपड़ा पट्टी में श्रद्धालुओं ने की साईं अराधना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर| शहर के कपड़ा पट्टी में शिशिर चंद्रा के आवास परिसर में गुरुवार को छठां साईं अराधना महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अनुष्ठान में भक्तों ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना की। सुबह नौ बजे बाबा साई नाथ की पूजा अर्चना की गयी। इस क्रम में पुजारी द्वारा साई बाबा की कथा को सुनाया गया। पूजा के मौके पर गगनभेदी जयकारे लगे। दोपहर में मध्याह्न आरती के पश्चात भोग का वितरण किया गया। दो बजे से भोग का वितरण हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। आयोजनकर्ता बापी चंद्रा ने बताया कि पिछले छह वर्षों से साई अराधना कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तम साह, शिव भगेरिया, गणेश पाड़िया, अजीत पोद्दार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...