पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News The Diyaris Prayed And Wished For Happiness Women And Men Danced All Night At The Beat Of The Temple

दिउरियों ने पूजा कर खुशहाली की कामना की, मांदर-नगाड़े की थाप पर महिला-पुरुषों ने रातभर किया नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर प्रखंड के बरकुंडिया गांव में शुक्रवार को आदिवासी हो समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार माघे शुरू हुआ। सर्वप्रथम गांव के दिऊरी सतीश बुड़ीउली, विजय बुड़ीउली, डुरूम बुड़ीउली, जुंबल बुड़ीउली, लोबोए बुड़ीउली, साधुचरण बुड़ीउली, जितेन बुड़ीउली ने छह सहायक महिला दिऊरियों के साथ देशाऊली में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नगाड़ा व मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य किया। वहीं दूसरी ओर सदर प्रखंड के तुईवीर गांव में भी परंपरागत ढंग से माघे पर्व की शुरूआत हुई। यहां भी दिऊरियों ने देशाऊली में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों गांवों में देशाऊली की पूजा अर्चना के बाद गांव के सामूहिक सुसुन अकड़ा में पुरूष-महिला, बुजुर्ग व बच्चों ने देर रात तक माघे नृत्य किया। जहां महिलाओं ने माघे गीत गाया वहीं पुरुषों ने बनम (देशी वायलिन) व बांसुरी बजाकर उनका साथ दिया। देशाऊली की पूजा अर्चना में नये परिधानों में सज-धजकर ग्रामीणों बड़ी संख्या में शामिल हुये। मुख्य रूप से यह पर्व तीन दिनों तक चलेगा। शनिवार को खानपान के बाद नृत्य तथा रविवार को मेहमानों की विदाई होगी। इस मौके पर बरकुंडिया पूजा स्थल पर हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली, आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रीय सदस्य सुरा बुड़ीउली, युवा महासभा के नेता वीरसिंह बुड़ीउली, भाजपा नेता जयकिशन बुड़ीउली आदि मौजूद थे।

मनोहरपुर नरसिंह आश्रम में आज रामनवमी की बैठक, कार्यक्रम की बनेगी रुपरेखा

आनंदपुर| मनोहरपुर स्थित नरसिंह आश्रम परिसर में महारामनवमी की तैयारी को लेकर बैठक की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए कमिटी के सचिव सुमित साह ने बताया कि नरसिंह आश्रम स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार दोपहर 3 बजे महारामनवमी की तैयारी को लेकर बैठक की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से कमिटी के पुनर्गठन किया जाएगा इसके साथ ही पूजा एंव अखाड़े को लेकर रूप रेखा तैयार करने आदि विषयों पर चर्चा किया जाएगा। श्री साह द्वारा ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि बैठक में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर इसे सफल बनाएंं।


रामनवमी पर पुलहातु से निकलेगी भव्य शाेभायात्रा, चंदन बने संरक्षक

चाईबासा| पुलहातू रामनवमी कमेटी की एक बैठक पुलहातू हनुमान मंदिर में की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलहातू से रामनवमी में प्रभु श्री रामचन्द्र जी की शोभा यात्रा भव्य रूप से निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमें तय हुअा कि इस कार्यक्रम के लिये संरक्षक- चंदन पाण्डेय, मंगल मुंडा, बजरंग शास्त्री, मोहन सोनार, धर्मेंद्र सोनार, कृष्णा प्रजापति, अमित खन्ना, सुमित कर्मकार, विश्वनाथ कर्मकार, रमेश कर्मकार, आशीष कर्मकार, अखाड़ा अध्यक्ष- बबलू रवानी काे बनाया गया है। जबकि बैठक में उपाध्यक्ष- सूरज खन्ना, रोहित सिंह महामंत्री -प्रियाशु प्रसाद (गोलु)मंत्री-जयप्रकाश यादव ,कोषाध्यक्ष - संदीप प्रजापति कार्यकारिणी सदस्य सुमित प्रजाति, निरज गुप्ता, कुणाल प्रजापति सोनु शर्मा, विकास, रमन, पिंटु, बिटटु, पंकज, छोटू काफी संख्या मेम्बर उपस्थित हुए।

बरकुंडिया-तुईवीर गांव के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना

शनिवार को खानपान के बाद नृत्य, रविवार को होगी मेहमानों की विदाई

चक्रधरपुर : बाहा पर्व में पूजाकर महिलाएं थिरकीं

चाईबासा के बरकुंडिया में माघे परब के मौके पर नृत्य करते ग्रामीण

चक्रधरपुर| आदिवासी मित्र मंडल चक्रधरपुर की ओर से प्रकृति पर्व बाहा पोरोब शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मित्र मंडल प्रागंण में सबसे पहले पूजा अर्चना कर सरहूल डाली को स्थापित किया गया।

क्षेत्र की सुख समृद्धि की प्रार्थना किया व पेड़ पौधों में नवपल्लव आने की खुशी में मांदर की थाप पर आदिवासी बालाओं ने जमकर नाचा गया। देऊरी बहादुर सुरीन द्वारा विधिवत पूजा किया गया।

वहीं डाली के समीप मांदर की थाप पर झुमें। मौके पर अध्यक्ष बालक लेयांगी, उपाध्यक्ष अपन सामड, सचिव सुखराज सुरीन, सहसचिव हेमंत सामाड, कोषाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, रविंद्र गिलुवा, गणेश कुदादा, राम कोड़ा, सुरेश हेंब्रम, सिद्धार्थ जामुदा, प्रेमसिंह डागिंल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...