- Hindi News
- National
- Chaibasa News The Effect Of Karenna Will Be Decided By The Date Of Convocation Of Ku
काेराेना का असर देख तय हाेगी केयू के दीक्षांत की तिथि
काेराेना वायरस की वजह से केयू ने जहां अपना सबसे बड़ा सेमिनार रद्द कर दिया, वहीं सरकार की अाेर से बायाेमीट्रिक हाजिरी पर राेक लगा दी गई है। अब काेराेना का असर केयू के पांचवें दीक्षांत समाराेह पर भी पड़ सकता है। राजभवन काेराेना के असर काे देखने के बाद ही केयू को दीक्षांत समाराेह अायाेजित करने की अनुमति प्रदान करेगा। केयू अप्रैल में समाराेह अायाेजित करना चाहता है। तिथि तय करने के लिए विवि की कुलपति ने राज्यपाल से मिलने की अनुमति मांगी है। लेकिन जिस प्रकार से काेराेना वायरस का प्रकाेप बढ़ रहा है, उससे इसकी संभावना बहुत कम नजर अा रही है कि राजभवन अभी दीक्षांत समाराेह के अायाेजन काे अनुमति देगा।