पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संसद में उठी काेल्हान के कुपाेषण की समस्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाईबासा | कोल्हान में िशशुअाें में बढ़ रहे कुपोषण और शिशुओं में नाटापन का मुद्दा शुक्रवार को सांसद गीता कोड़ा ने संसद सदन में रखा । सदन में सांसद गीता काेड़ा ने कहा कि कोल्हान में दिन प्रतिदिन कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है, वहीं कुपोषित गर्भवती महिलाओं की भी संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कठिनाइयां हो रही है। कोल्हान में नाटापन भी बड़ी समस्या है। श्रीमती कोड़ा ने सदन में यह समस्या को रखते हुए पूछा कि क्या इसके लिए सरकार के पास कोई विशेष पैकेज है या कोई पहल कर रही है। कुपोषण के खिलाफ लड़ रही आंगनबाड़ी सेविकाओं का मान देय बढ़ाने की मंशा सरकार रखती है या नहीं यह भी पूछा। सांसद के सवाल का जवाब महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। उन्होंने प्रत्येक सक्षम परिवार को एक एक कुपोषित बच्चे या महिला को गोद लेने की सलाह दी। और इसे जन आंदोलन बनाने की मुहिम शुरू करने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...