- Hindi News
- National
- Chaibasa News The Work On The 213 Meter High Ridge Of The Dam On The Kharkai River Is Completed Then The Water Of Three States Gets Water
खरकई नदी पर डैम की 213 मीटर ऊंची मेड़ पर काम पूरा हाेता तो तीन राज्याें काे मिलता पानी
ईचा डैम के विस्थापितों के लिये अाठ पुनर्वास स्थल भी बनाये गये हैं। वहीं ठेका कंपनी काे मुख्य मेढ़ बनाने के लिये सरकार ने 2022 तक का समय दिया है। इस समय तक में डैम के 11 गेट बनकर तैयार हाे जायेंगे। ठेका कंपनी के अनुसार, अगले तीन साल बाद ही डैम का मुख्य गेट पर पानी राेका जायेगा। इसके बाद डूब क्षेत्र के गांव डूबेंगे।
ईचा-खरकई बांध डूब क्षेत्र ग्रामसभा परिषद समन्वय समिति सरायकेला-खरसावां के अाेर से 16 मार्च के धरना प्रदर्शन काे लेकर डीसी से लेकर एसपी तक काे ज्ञापन साैंपा गया है। जिसमें सरायकेला खरसावां ओर चाईबासा डीसी काे पत्र लिखा है कि 16 मार्च की सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित डैम निर्माण क्षेत्र कुजू गांव में डैम प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण विराेध प्रदर्शन काे जुटेंगे। धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें सांसद विधायक भी शामिल हाेंगे।
शांति पूर्ण प्रदर्शन काे जिला प्रशासन के द्वारा सहयाेग करने की अपील की गयी है। यह जानकारी बांध विराेधी संघ के दसकन कुदादा ने दी है। इधर, ईचा डैम में काम राेक दिये जाने पर चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा ने कहा कि झारखंड सरकार का फैसला बड़ा है। ये स्वागत याेग्य है। 124 गांव प्रभावित हाे रहे थे। कहा कि सरकार इस याेजना पर समीक्षा भी कर रही है। इस पर समाजिक अंकेक्षण भी हाेगा।
गाड़ियां खड़ी, दुरुस्त की जा रही गेट
ठेका कंपनी के कर्मचारी भी डैम के विराेध में हाेने वाले प्रदर्शन काे लेकर सशंकित हैं। सैकड़ाें की तादाद में गाड़ियां खड़ी है। वहीं मुख्य गेट कााे दुरूस्त किया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड की तैनाती पहले से है। सैप का एक बटालियन तैनात है।
इधर...ईचा डैम विस्थापितों के लिए आठ पुनर्वास स्थल बनाए गए
12 मार्च की दाेपहर बाद तीन बजे से संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों का काॅल अाया है कि डैम साइट में काम राेक देना है। जिसके बाद काम राेक दिया गया है। मशीन ओर गाड़ियाें काे कैंप में बुला लिया गया है। काम पूरी तरह बंद है। एेसे भी विस्थापितों ने अांदाेलन के दाैरान चेतावनी दी है कि 12 मार्च तक डैम साइट पर काम राेक देना है। अधिकारियों के अादेश पर काम राेक दिया गया है। हमारी कंपनी मुख्य नहर काे बनाने का काम कर रही है।
रविंद्र बाबू, प्रोजेक्ट मैनेजर, ईचा डैम, ठेका कंपनी दिलीप कंस्ट्रक्शन भाेपाल