चोरी की दो मामलों में तीन आरोपी धराए
सरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुए चोरी के दो अलग अलग मामलों में पुलिस द्वारा। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में रोशन सरकार एवं सुमन खंडाइत दोनों गम्हरिया शांति नगर के रहने वाले हैं ,अन्य एक गिरफ्तार युवक का नाम संदीप दास उर्फ होगुरु है। संदीप दास आदित्यपुर सतबहिनी के रहने वाला है। । गिरफ्तार युवकों के निशानदेही पर पुलिस द्वारा चोरी किए गए एक फ्रिज, इंडक्शन स्टोव एवं एक एलसीडी टीवी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ राकेश रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये दोनों घटनाएं एक और 13 मार्च की हैं।