सरायकेला में निकली परंपरागत दोल यात्रा
सरायकेला| आध्यात्मिक उत्थान श्री जगन्नाथ मंडली सरायकेला के तत्वाधान वर्ष 1990 से शुरू की गई विशेष होली परंपरा के तहत इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ सरायकेला में परंपरागत दोल यात्रा निकाली गई। पूर्णिमा तिथि को निकाली गई उक्त दोल यात्रा के क्रम में सरायकेला वासियों ने भगवान श्री कृष्ण कान्हा के साथ गुलाल की होली खेली। “चतुर्भुजो जगन्नाथ कंठ शोभित कौस्तुभ...” जैसे भजन गायनो के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गई दोल यात्रा का शुभारंभ कंसारी टोला स्थित प्राचीन मृत्युंजय खास श्री राधा कृष्ण मंदिर से किया गया। मंडली के संयोजक झारखंड र| युवा कवि ज्योति लाल साहू की अगुवाई में सदस्यों एवं भक्तों द्वारा दोल यात्रा निकाली गई। मौके पर कई श्रद्धालु शामिल थे।