पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनजातीय श्रमिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनगर| केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में प्रखंड क्षेत्र के बान्दू पंचायत अंतर्गत कोटरचारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय श्रमिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जब तक जनजातीय श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। शिक्षा तथा जागरूकता के बल पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मकरध्वज प्रधान, कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र नाथ महतो, नकुल महतो, सीता मुर्मू आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...