- Hindi News
- National
- Chaibasa News Two Injured After Falling From Roof Of Carriage Near Narsanda
नरसंडा के समीप सवारी गाड़ी की छत से गिरकर दो घायल
सवारी गाड़ी की छत पर बैठ सफर कर रहे दो लोग गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों में 50 वर्षीय बोयो पुरती अाैर 40 वर्षीय राजू सोय शामिल हैं। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव के समीप लगभग दिन के 2 बजे घटी। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बोयो का पैर टूट गया है, वहीं राजू को सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोट आयी है। राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। बोयो केशरगड़िया का रहने वाला है, जबकि जख्मी राजू राजनगर के टांडेसाई निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के जोरडीहा गांव से महिला-पुरुष एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने चाईबासा-चक्रधरपुर के बीच स्थित सिका गांव जा रहे थे। सभी विंगर सवारी गाड़ी पर सवार थे। गाड़ी के अंदर जगह नहीं रहने के कारण 10-12 लोग गाड़ी की छत पर बैठे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही नरसंडा गांव के समीप पहंुचे, सामने से सड़क पर बकरी आ गयी और चालक ने ब्रेक लगाया। जिससे गाड़ी झटके के साथ रुकी और छत पर बैठा बोयो एवं राजू नीचे गिर गये। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी इस कारण दोनों को गंभीर चाट आयी। जख्मी बोयो ने बताया कि गांव की बेटी की शादी सिका गांव में हुई थी, उसी को विदाई कर लाने सभी जा रहे थे।