वनमाली मंदिर रामनवमी समिति का हुआ पुनर्गठन
मनोहरपुर |शहर के लाइन पार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में परिजातेश्वर वनमाली मंदिर रामनवमी पूजा समिति की एक बैठक जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीते वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही समिति का पुनर्गठन किया गया। इसके तहत संरक्षक के रूप में जिला परिषद रंजीत यादव, श्रवण यादव व राधेश सिंह का चयन किया गया। नारायण पांडे को अध्यक्ष, मोनू गुप्ता उपाध्यक्ष, सुनील सिंह सचिव, रोलेक्स प्रधान सह सचिव, वशिष्ठ यादव कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष के रूप में कमल सिंह व रविन्द्र शुक्ला का चयन किया गया। मौके पर विष्णु साह, सुशील सिंह, सन्नी, सूरज बड़ाइक आदि मौजूद थे।