- Hindi News
- National
- Chaibasa News Villagers Caught Fleeing Goat The Villain Caught An Absconding
बकरी चाेरी कर भाग रहे दाे लाेगाें ने ग्रामीणों ने पकड़ा, एक फरार
चाईबासा | बकरी चुराकर भाग रहे दाे बदमाशाें काे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। तीनाें बदमाश बकरी चुराकर एक बाइक पर सवार हाेकर भाग रहे थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने गाड़साई गांव के समीप बकरी सहित दाे युवकाें काे दबाेच लिया। घटना 11 मार्च की है। घटना की खबर पाकर कुमारडुंगी थाने की पुलिस गाड़ासाई गांव पहुंच कर मामले की जानकारी लेने के बाद दाेनाें व्यक्तियाें काे हिरासत में लेकर थाने चली गई। वहीं बरामद बकरी काे भी पुलिस काे साैंप दी गई। गिरफ्तार अाराेपियाें मझगांव निवासी नवी करीब अंसारी व परवेज अली शामिल है। फरार हाेने वाले का नाम माेहम्मद राहत बताया गया। तीनाें अाराेपी मझगांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के भाेंडा गांव के टाेला चीनीबाई निवासी सुनीता पिंगुवा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दाेनाें अाराेपियाें काे गुरूवार काे जेल भेज दिया गया।