पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chaibasa News Villagers Imposed Several Serious Allegations On Ration Dealers For Irregularities In Ration Distribution

ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने संबंधित लगाए कई गंभीर अाराेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तांतनगर प्रखंड के उलीडीह व साेलपाड़ा गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर डाेमन मुंडा के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने संबंधित कई गंभीर अाराेप लगाए हैं। इस संबंध में विगत 28 फरवरी काे चिटीमिटी में अायाेजित सरकार अापके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पहुंचकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों काे शिकायत साैंप चुकी है। लेकिन करीब दाे सप्ताह बीत जाने के बाद भी इसपर काेई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार काे राशन डीलर डाेमन मुंडा का घेराव किया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन लेने से भी इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी खबर प्रखंड अापूर्ति पदाधिकारी काे फाेन पर दी। खबर पाकर प्रखंड कार्यालय से एक जांच टीम भी वहां पहुंच गई। टीम में शामिल पदाधिकारियों ने लाभुकाें के शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के क्रम में वहां माैजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर अपनी रिपाेर्ट तैयार की। इसके बाद टीम में शामिल पदाधिकारियों ने राशन डीलर काे विगत फरवरी माह का राशन बांटने का अादेश देकर वापस लाैट गए। वहीं पदाधिकारियों की माैजूदगी में ग्रामीणों ने फरवरी माह तक का राशन लेने पर राजी हाे गए। लेकिन इसके बाद इस राशन डीलर के यहां से राशन नहीं लेने की बात कही।

कई लाभुक राशन से वंचित

ग्रामीणाें ने बताया कि जन वितरण प्रणाली केंद्र के अंतर्गत उलीडीह व साेलपाड़ा गांव के करीब 450 राशन कार्डधारी अाते हैं। लेकिन विभिन्न कारणाें से कई लाभुकाें काे राशन से वंिचत रखा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि साेलपाड़ा गांव के सभी कार्डधारियाें काे विगत माह अक्टूबर व दिसंबर 2019 का राशन अब तक नहीं दिया गया। ई-पाेस मशीन में पंचिंग नहीं हाेने से राशन का वितरण नहीं किया जाता है। ई-पाेस मशीन में पंचिंग नहीं हाेने की स्थिति अपवाद पंजी में संधारण नहीं हाेने की बात कहकर उन्हें राशन नहीं दिया जाता है। इसके कारण अधिकांश लाभुकाें काे पिछले 6-7 माह से राशन नहीं मिल पाया है। यही नहीं ई-पाेस में राशन की मात्रा कम दबाकर राशन का वितरण किया जाता है। यही नहीं राशन डीलर डाेमन मुंडा द्वारा बिना किसी कारण के पीएच एवं एएवाई राशन कार्डधारियाें का कार्ड भी डिलिट कर दिया गया है। इस माैके पर उलीडीह व साेलपाड़ा के काफी संखया में ग्रामीण माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...