- Hindi News
- National
- Bandgaw News Villagers In Subansai On Kurmali Samalpuri And Tribal Songs
सुबानसाई में कुरमाली-समलपुरी व आदिवासी गीत पर झूमे ग्रामीण
सुबानसाई होनु टोटा में शनिवार को बी चटर्जी झूमर ग्रुप द्वारा झूमर कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन मुखिया विजय नाग एवं विधायक प्रतिनिधि श्याम गागराई ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में झूमर कलाकार बी चटर्जी, मालती मुण्डा, फीरोजा महतो एवं अर्चना दास ने झुमर, कुरमाली, नागपुरी, सांथाली, आदिवासी व खोटा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों के बीच काफी तालियों बटोरी। झूमर कलाकार बी चटर्जी द्वारा प्रस्तुति गीत सिरालो सावन मास, पहुंचीला भादो मास पर दर्शकों के बीच समा बांध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाग ने कहा कि झूमर गीत कुरमाली भाषा पहचान है। इसे बचाए रखने में समाज के लोगो का भी काफी योगदान है।
झूमर गीत कुरमाली भाषा की पहचान, इसे बचाने मंे समाज का काफी योगदान: मुखिया
भाषा को बचाने के लिए कार्यक्रम :श्याम गागराई ने कहा कि एेसे कार्यक्रम त्योहारो में गांव गांव में आयोजन कर कुरमाली भाषा व संस्कृति को बचाये रखने का काम समाज के लोग कर रहे है। कार्यक्रम में कंसरा, नकटी, कराईकेला, चक्रधरपुर, बंदगांव, ओटार, पुटसाई, सुवानसाई समेत दर्जनों गांव के लोग भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अबु महतो, होली महतो, गोविन्दा महतो, राजेश महतो, बिजु महतो, सोनू महतो आदी लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
झूमर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार
झुमर गीत प्रस्तुत करते कलाकार