- Hindi News
- National
- Bandgaw News Where There Is Worship Of Women There Is The Abode Of God Mp
जहां होती नारी की पूजा, वहीं देवता का वास : सांसद
हुडागंदा के शर्मा होटल के समीप राजकीय बुनियादी विद्यालय भाग दो के परिसर में रविवार को प्रदान संस्था एवं महिला मंडल के तत्वाधान में नारी एकता महिला महासंघ का चाैथा वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद गीता कोड़ा एवं विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि सरना बोयपाई, विधायक प्रतिनिधि जय जगन्नाथ प्रधान, श्याम गागराई, विजय सामड़ मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कोड़ा ने कहा कि नारी की जहां पूजा होती है, वहीं देवता वास करते हैं। हमें नारी का सम्मान करना चहिये। वर्षों से अशिक्षा के कारण नारी को विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुप्रथा का शिकार होना पड़ रहा था। दहेज प्रथा, सती-प्रथा, बाल-विवाह आदि समस्याएं थीं। वर्तमान में जब महिलाएं शिक्षा के प्रति जागरुक हो रही हैं तो इन सब में कमी आ रही है। अगर आप शिक्षित होंगे तो बच्चों व समाज शिक्षित होगा, महिलाएं अगर ठान लें तो सबकुछ संभव है।
विधायक प्रतिनिधि प्रधान ने कहा कि यदि एक लड़की शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि नारी एक माता ही नहीं बहन-बेटियां भी हैं। महिलाओं को शिक्षित होना होगा, तभी अपने अधिकार को पा सकते हैं। वहीं मुखिया विजय नाग ने बाल विवाह पर रोक लगाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रदान व एकजुट संस्था की ओर से कृषि एवं हस्तशिल्प से संबधित स्टाॅल लगाये गये थे। कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिजित चटर्जी, मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, विजय नाग, सावित्री मेलगांडी, अनिता कोड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार, जितेन्द्र महतो, संस्था के एक्ज्क्यूटिव प्रोजेक्ट दिपषिखा, ट्रेनिंग टेकनिकल मो. शहाबुद्दीन, गौरी महतो, मंजुलता, खिरोदा महतो, सुमित्रा महतो आदि थे।
जगन्नाथपुर: तीनों टोला में जागरुकता रैली निकाल मनाया महिला दिवस
जगन्नाथपुर |अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगन्नाथपुर के शिव मंदिर टोला, नायक टोला व मल्लाहटोला आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया गया। मौके पर गर्भवती, धात्री महिला, महिला अभिभावक, किशोरी व नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ जागरुकता रैली तीनों टोला में निकाली गई। जिसमें आंगनवाड़ी सेविका दिप्ती साहु, सरस्वती देवी व मंजु दास देवी और एनजीओ सेंटर फोर केटालाईजिंग चैंज के ब्लॉक कोडिनेटर चंद्रप्रभा कुमारी व एस्पायर के जगन्नाथपुर कलस्टर कॉडिनेटर विशाल गोप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली में हरी साग सब्जी खाएंगे एनिमिया को दूर भगायेंगे का नारा लगा।
मझगांव: महिलाओं को बीमारियों से बचाव की मिलेगी जानकारी-रुशदुस
मझगांव। | मझगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसी दिन पोषण पखवाड़ा की भी शुरूआत की गयी। इस माैके पर उपमुखिया रुशदुस सलाम कुपोषण से होने वाले दुष्परिणामों व पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर इस पोषण पखवाड़ा के तहत व्यापक जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेषकर महिलाओं द्वारा स्वयं के लिए आहार में बरती जाने वाली लापरवाही के कारण अनेक बीमारियां होने का खतरा होता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, भोजन, लड़कियों की शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं बारे जागरूक किया जाएगा।
चक्रधरपुर: सृजन महिला विकास मंच ने 25 गांव की महिलाओं को किया जागरुक
चक्रधरपुर| सृजन महिला विकास मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सिमिदिरी पंचायत भवन में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में सिमिदीरी पंचायत की मुखिया चांदमुनी पूर्ती एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड सदस्य तौहिर हुसैन, फुलमनी हंस, रानी महतो एवं भवानी कांत सामल उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 25 गांवों की सैकड़ों महिलाएं एवं किशोरियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक बोदरा ने किया। कार्यक्रम कि शुरुआत अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर तथा माला पहनाकर एवं स्वागत गान गाकर किया गया। मौके पर सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून, इस्लाम अंसारी, दीपक बोदरा, पद्मा महतो, सुलोचना महतो, पिंकी बोदरा, रीना प्रधान, रीना कच्छप, सुनीता प्रधान, सुमित्रा महतो, ललिता देवी, मनोज, हरिसिंह आदि संस्था के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाईबासा, चक्रधरपुर, नोवामुंडी, मझगांव, बंदगांव, जगन्नाथपुर सहित अन्य जगहों पर महिलाओं को सम्मान
चाईबासा: महिला थाना में महिलाओं के अधिकारों और कत्त्व्यों को लेकर दी जानकारी
चक्रधरपुर: बाईपी पंचायत में ईचाकुटी के दो ग्रामीणों को नए वस्त्र से किया सम्मान
नोवामुंडी: महाविद्यालय के महिला कर्मियों को समारोह में किया सम्मानित
चाईबासा| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला थाना सदर चाईबासा के परिसर में महिलाओं के सम्मान में एक संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सभा में सभी वक्ताओं ने महिलाओं की समसामयिक अवसरों एवं चुनौतियों के सम्बन्ध मंे अपने वक्तव्य रखे तथा पुलिस प्रशासन को भी अपने सरोकारों एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर पारुल सिंह, बाल कल्याण समिति चाईबासा की सदस्या ज्योत्सना तिर्की आदि थीं।
महिला दिवस पर शपथ लेते लोग।
चक्रधरपुर| प्रखंड के बाईपी पंचायत अंतर्गत कोमाय गांव में जिला महिला समिति तथा क्षेत्रिय स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ एवं पंचायत समिति सदस्य रीता सुंबरूई, जयंती सामड़ मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ तलेबा महिला समूह कोमाय के सदस्यों द्वारा किया गया। ईचाकुटी गांव के देहुरी रामराई जोंको व उनके धर्मप|ी पालों जोंको को नये वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
चाईबासा| रविवार को विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नोवामुंडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास, मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय के शिक्षाविद नेसार अहमद एवं सभी शिक्षकों की उपस्थित में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महाविद्यालय के महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास ने कहा कि आज महिलाओं को अपना आत्मविश्वास बढ़ाकर आत्मसम्मान हासिल करने की आवश्यकता है।