पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News Without Aadhar Card 21 Divyang Are Not Getting The Benefit Of Schemes

आधार कार्ड के बिना 21 दिव्यांगों काे नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचाई प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में प्रखण्ड पंचायत समिति की एक समीक्षात्मक बैठक प्रमुख करम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई। शुक्रवार काे बैठक में कुचाई के विभिन्न दस पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षात्मक की गई। बैठक में अनुपस्थित रहे बिजली विभाग को शो-काॅज किया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा बताया गया कि कुचाई से सुकन्या समृद्धि योजना के स्वीकृति हेतु 709 आवेदन जिला भेजा गया है। जबकि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 20 आवेदन तथा कुचाई प्रखंड में प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना के तहत 1832 लक्ष्य प्राप्त है। जिसमें से 1100 आवेदन स्वीकृति हेतु गया है। वही आधार कार्ड नही होने के कारण 21 दिव्यांग स्वामी विवेकानंद योजना के लाभ लेने से वंचित है। जबकि स्वास्थ विभाग के द्वारा बताया गया कि कुचाई में कुपोषण को दूर करने के लिए जीवनचक्र एप्रोच अपनाकर चरणबद्घ ढंग से विगत 8 मार्च से आगामी 22 मार्च तक पोषण अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख अहिल्या मुंड़ा, बीडीओ गौतम कुमार, बीएओ दीपक रंजन महतो, डा. शिव चरण हांसदा, डा. अमरेन्द्र भुषण, नाथों महतो, सुरेश कुमार कोडा, धर्मेंद्र कुमार सांडिल, सुबोध टुडू आदि उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...