पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साप्ताहिक हाट करने जा रही महिला मालगाड़ी की चपेट में आई, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झींकपानी साप्ताहिक हाट करने घर से निकली महिला मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान होकर तड़प रही थी, उस समय एक राहगीर ने इसकी सूचना झींकपानी रेलवे स्टेशन को दी। फिर 108 डायल कर एम्बुलेंस बुलाकर उसे सदर अस्पताल भेजा गया। घटना झींकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 328/32 के समीप घटी।

घायल महिला ने अपना नाम सोने केराई और उम्र लगभग 23 वर्ष बताया। उसके पति का नाम नोरा केराई है और वह कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खुंटाकटा गांव की रहने वाली है।

उसने जो बताया उसके अनुसार, वह शनिवार को झींकपानी में लगने वाले साप्ताहिक हाट में बाजार करने जा रही थी। उसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी और उसे पता ही नहीं चला कि कब उसके पीछे से मालगाड़ी आ गयी। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इस हादसे के दौरान उसे सिर में गंभीर चोट आयी है। मालगाड़ी से धक्का लगने के बाद वह जख्मी होकर ट्रैक पर ही गिर गयी उसके बाद उसे कुछ याद नहीं। उसके पास से मिले मोबाइल की मदद से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी।

मुरुमडीह पुलिया पर डाला 407 वाहन पलटा, चोटिल

राजनगर |हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर मुरूमडीह के समीप शनिवार काे एक डाला 407 वाहन अनियंत्रित होकर पुल के पास पलट गया। घटना शाम करीब चार बजे की है। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर टीसीआई से सामान लोडकर डाला 407 वाहन(जेएच 05 सीसी 7265) चाईबासा के एसीसी सीमेंट कंपनी काे जा रही थी। इसी दरमियान राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह पुल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चालक को हल्की चोट लगी है। वह इलाज के लिए किसी वाहन से निकल गए। मौके पर मौजूद खलासी शेष कुमार तिवारी ने बताया कि सामने से एम्बुलेंस आ रही थी जिससे चालक वाहन को दाहिने ले गया और एक चक्का सड़क से नीचे उतर गया।

कब उसके पीछे से मालगाड़ी आ गयी। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इस हादसे के दौरान उसे सिर में गंभीर चोट आयी है। मालगाड़ी से धक्का लगने के बाद वह जख्मी होकर ट्रैक पर ही गिर गयी उसके बाद उसे कुछ याद नहीं। उसके पास से मिले मोबाइल की मदद से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी।

घायल महिला।

राजनगर में दुर्घटनाग्रस्त वाहन
खबरें और भी हैं...