पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakradharpur News Woman Injured In Accident On Chakradharpur Sonuva Main Road

चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के हादसे में महिला घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर।| सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक सिलफोड़ी गांव निवासी पलटन दोराई अपनी प|ी सुमित्रा दोराई के साथ बाइक में सवार होकर झींकपानी से अपने घर सिलफोड़ी लौट रहा था। इस दौरान चक्रधरपुर-सोनुवा रोड लौड़िया मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे बाइक में सवार सुमित्रा दोराई गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि पलटन दोराई को हल्की चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। सुमित्रा दोराई के सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी हैं।
खबरें और भी हैं...