पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Goelkera News Woman Scorched While Cooking In Intoxicated State Condition Critical

नशे की हालत में खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

गोइलकेरा की महिला शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान अाग से झुलस गई। महिला सिकु मछुअा (35) को इलाज के लिए एमजीएम लाया गया। वह 80 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसकी स्थिति गंभीर है। महिला बर्न वार्ड में इलाजरत है। खाना बनाने के दौरान महिला नशे की हालत में थी। पति विदेशी मछुअा ने बताया कि बच्चों के लिए उसकी प|ी खाना बनाने गई थी। घर में भाई के बच्चे के छठी का कार्यक्रम था। बस्ती के कई लोग घर पहुंचे थे। खाना बनाने के लिए उसकी प|ी ने ढिबरी से चूल्हा जलाया और ढिबरी को अपने पीछे रख दिया। इसी दौरान ढिबरी से उसके साड़ी में अाग लग गई। उसके शोर मचाने पर सभी मौके पर पहुंचे और किसी तरह अाग बुझाई।

खबरें और भी हैं...