पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दिवस पर महिलाओं ने संभाली एक ट्रेन की पूरी कमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्रधरपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चक्रधरपुर स्टेशन का नजारा बदला नजर आया। चक्रधरपुर रेलमंडल द्वारा रविवार को न सिर्फ चक्रधरपुर स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथ सौंपी गई, बल्कि चक्रधरपुर से टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन को महिला स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया। इस ट्रेन की पूरी कमान महिला रेल कर्मियों के हाथ में थी। ट्रेन में लोको पायलट से लेकर गार्ड, आरपीएफ जवान, टीटीई समेत सभी रेल कर्मचारी महिलाएं ही थीं। स्पेशल ट्रेन की मुख्य चालक शीलारानी होरो, सहायक चालक ज्योत्सना नायक और गार्ड पूनम राणा को सीनियर डीपीओ एके महापात्रा ने प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

चक्रधरपुर। महिला दिवस पर ट्रेन संभालती महिला ड्राइवर और टीटीई
खबरें और भी हैं...