पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharsawan News Youth Going To See Holi Fair Dies In Accident One Injured

होली मेला देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन मंगलवार को होली मेला देखने जा रहे सीनी सिदमा निवासी 35 वर्षीय सुराय पूर्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जबकि एक अन्य 25 वर्षीय शंको मुर्मू उसी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में सदर अस्पताल सरायकेला में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया। दिन के तकरीबन 10:00 बजे घटित सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीनी सिदमा गांव के उक्त दोनों युवक स्कूटी से अपने गांव से खरसावां के शिमला में लगे होली मेला देखने जा रहे थे। तभी सरायकेला खरसावां मुख्य मार्ग पर बुरुडीह के समीप अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर उक्त दुर्घटना घटी।

खबरें और भी हैं...