चक्रधरपुर|गुरुवार को संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय ईचाकुटी में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत शिक्षक को भावभीनी विदाई दी गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाईपी के सेवानिवृत शिक्षक सुरेश चंद्र महतो को शिक्षकों ने शोल ओढ़ाकर विदाई दिया। तत्पश्चात उन्हें उपहार और फुलों को गुलदस्ता भेंट किया गया। वहीं मध्य विद्यालय ईचाकुटी की शिक्षिका मरियम देवगम को शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सम्ममानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल साधन सेवी दयानिधि महतो एवं लक्ष्मण बारला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। जिनमें डॉ मंगलेश पाठक, सोहैल अहमद, वासुदेव कांडेयांग, लक्ष्मण केराई, फिरदीना तिर्की, एलिस प्रभा कुजूर, लखीमनी महतो, सोनिया पुरती, सोनाराम बोदरा, मुकेश महतो, हेमनाथ मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र कर, जुरेन सामाड आदि मौजूद थे।