युवाओं पर चक्रधरपुर के विकास का जिम्मा : प्रसाद
शनिवार को वन विश्रामागार चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर सिंह...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:20 AM IST
शनिवार को वन विश्रामागार चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। जिसमें युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर सिंह सवैयां उपस्थित थे। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण सह प्रमुख मनमोहन प्रसाद ने कहा कि चक्रधरपुर विकास से कोसों दूर है। अगर झारखंड को बचाना है और विकास करना है तो युवाओं को आगे आना होगा। वहीं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह सवैयां ने 10 अप्रैल तक प्रखंड के समस्त पंचायत में कमेटी गठित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से 1000 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है सभी कार्यकर्ताओं को विकास कार्य को आगे बढ़ाना होगा। आम जनता की समस्याओं को सुनना होगा। लोकतंत्र में आम जनता सबसे ताकत वर होती है। वहीं पार्टी में शामिल पूर्व सांसद विजय सिंह सोय के सुपुत्र राहुल सिंह सोय को प्रशिक्षण सह प्रमुख श्री प्रसाद ने पार्टी में स्वागत किया। मौके पर राहुल ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता की तरह संगठन को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। पंचायत विकास समिति घटित होने के बाद विधानसभा के समस्त 36 पंचायतों की पदयात्रा करेंगे। पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने की महती जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी क्षमता के साथ पूरा करूंगा।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Chakradharpur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: युवाओं पर चक्रधरपुर के विकास का जिम्मा : प्रसाद
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)