निरसा में बिजली विभाग का 10.46 कराेड़ बकाया
बकाया बिजली बिल को लेकर डीवीसी प्रबंधन की अाेर से बिजली कटौती का फरमान जारी करने के बाद निरसा बिजली विभाग में भी हडकंप मंची हुई है। निरसा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहन हेस्सा ने 50 हजार से अधिक 133 डोमेस्टिक व 30 कॉमर्शियल बकायादारों का सूची निकाल 15 दिनों के अंदर बकाया राशि भुगतान का निर्देश दिया है। भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन काट कानूनी कर्रवाई करने की बात कही है। वहीं चिरकुंडा बिजली सब-स्टेशन के डीवीसी कॉलोनी कुमारधुबी में 24.77 लाख रुपए बकाया को लेकर शनिवार को बिजली कनेक्शन काटी गई।