भागाबांध बस्ती में मारपीट, 12 लोग जख्मी, केस दर्ज
भागाबांध|ओपी क्षेत्र में किसी विवाद को लेकर बुधवार रात करीब सात बजे भागाबांध बस्ती व राजेंद्र नगर कॉलोनी के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। भागाबांध पुलिस ने कुल नौ लोगों का इंज्यूरी काटकर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया है। अाेपी के समक्ष भारी संख्या में दोनों तरफ के लोगों की भीड़ घंटों जमा रही। घायलों में बाबला महतो, आरती देवी, विजय हाड़ी, सोहन, सुमित्रा देवी, शिव कुमार, मनोहर कुमार, बानो देवी, रूपेश कुमार, देव कुमार आदि हैं। भागाबांध ओपी प्रभारी नईंमुद्दीन खान ने बताया मारपीट की घटना घटी है। पुलिस जांच कर रही है।