15 लोग निगरानी में, घबराने की बात नहीं, क्योंकि अब तक कोई मरीज नहीं
विदेश से धनबाद अाए 15 लाेग जांच के दायरे में हैं। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उनके हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। पर इससे घबराने की बात नहीं है, क्योंकि इनमें कोई भी काेराेना पाॅजीटिव नहीं है। हेल्थ विभाग की माने तो धनबाद अब तक इस वायरस से सुरक्षित है। अागे भी इससे सुरक्षित रहे, इसके लिए एहतियात बरती जा रही है। विदेशी छात्रों के अाने-जाने को लेकर अाईअाईटी धनबाद खास तौर पर सतर्क है। कई गाइड लाइन जारी किए गए हैं। रेलवे ने सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया है। पीएमसीएच में डॉक्टरों की टीम की तैनाती की गई है। जेल प्रशासन भी इसे लेकर अलर्ट है। बीसीसीएल ने बायोमीट्रिक्स हाजरी पर रोक लगा दी है। सिंफर ने अपने वैज्ञानिकों को विदेश नहीं जाने का सुझाव दिया है। कोई भी बड़ा अायोजन पर रोक है। सेंट्रल अस्पताल में भी वायरस को लेकर खास वार्ड बनाया गया है। निजी संस्थानों को भी वायरस को लेकर सतर्क किया गया है। निजी कंपनियों ने सतर्कता पर सख्ती से अमल शुरू कर दिया है। निगम ने नालियों की सफाई को खास अभियान शुरू किया है।
वीडियाे कांफ्रेंसिंग से पेशी का निर्देश
धनबाद मंडल कारा केें बंदियाें काे वीडियाे कांफ्रेंसिंग के जरिए काेर्ट में पेशी के लिए कहा गया है।
लगी बायाेमेट्रिक अटेंडेंस पर राेक
16 मार्च से बीसीसीएल में बायाेमेट्रिक अटेंडेंस पर राेक लगा दी गई है। राेक 31 मार्च तक जारी रहेगी।
विश्वविद्यालय : परीक्षाएं स्थगित
कोरोना को लेकर झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 16 से 26 मार्च तक होने वाली पाॅलिटेक्निक सेमेस्टर एक अौर पांच की परीक्षा स्थगित कर दी है।
अाईअाईटी धनबाद ने उठाए कदम
एजुकेशन रिपाेर्टर|धनबाद
काेराेना वायरस काे लेकर अाईअाईटी अाईएसएम, धनबाद में शनिवार काे अापात बैठक हुई। बैठक में 8 निर्णय किए गए। संस्थान में सभी कक्षाअाें काे 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान शैक्षणिक अाैर गैर शैक्षणिक गतिविधियाें पर भी राेक रहेगी। प्लेसमेंट काे लेकर हाेने वाली परीक्षा, साक्षात्कार जैसी गतिविधियाें काे भी अगले अादेश तक के लिए राेक रहेगा। जूनियर असिस्टेंट के पद पर हाेने वाली नियुक्ति काे लेकर 28-29 मार्च काे घाेषित परीक्षा काे स्थगित कर दिया गया है। वहीं, अाईअाईटी ने विदेश से लाैटने वाले छात्राें के परिसर में सीधा प्रवेश पर राेक लगा दिया है। उन्हें भारत लाैटने के बाद 14 दिनाें तक अपने घर पर रहने के लिए कहा गया है। इसकी जानकारी उन्हें डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर काे भी देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही संस्थान में बाहरी खाने के प्रवेश पर भी अगले अादेश तक राेक रहेगा।
मदद के लिए संदिग्ध हेल्प लाइन नंबर 7979967803 पर संपर्क करें : सीएस
धनबाद | काेराेना वायरस को लेकर धनबाद में दहशत है। लोगों के मन में अाशंका अौर सवाल है। लाेगाें का डर कितना वाजिब है अाैर जिले का स्वास्थ्य विभाग इससे निबटने के लिए कितना तैयार है, इसपर धनबाद के सिविल सर्जन डाॅ. गाेपाल दास से दैनिक भास्कर ने विस्तार से बातचीत की। पेश है, बातचीत के मुख्य अंश।
विदेश से लौटने वाले छात्रों के प्रवेश पर रोक
{दिन में कई बार अपने हाथाें काे 20 सेकंड तक साबुन व पानी से धाेएं।
{यदि सेनीटाइजर का प्रयाेग कर रहे हैं ताे सुनिश्चित कर लें कि इसमें 60 फीसदी या इससे अधिक अल्काेहल हाे।
{यदि किसी व्यक्ति काे बुखार है या व खांस या छींक रहा है ताे उससे कम से कम 2 मीटर की दूरी बना कर रखें।
{अपनी अांख, नाक व चेहरे काे ना छुएं।
{हर एक घंटे में या जैसा संभव हाे गरम पानी पीते रहें।
{यदि अापकाे खांसी या जुकाम है ताे अपने चेहरे काे कवर करके रखें।
{खूब पानी व तरल पेय पीएं।
{अधपका मांसाहारी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
{ठंड व बासी खाने से बचें।
{नियमित रूप से कपड़ाें काे धाेएं।
{कमरा साफ व हवादार बनाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
डरने की जरूरत नहीं: डॉ. प्रमोद पाठक
मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद पाठक ने कहा है कि कोरोना से भयभीत हाेने की जरूरत नहीं है। भय से तनाव होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है।
(रिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. विवेक कश्यप से बातचीत पर अाधारित)
बरतें ये सावधानी
लापता एक संदिग्ध को खोजने में हांफ रहा विभाग
फ्रांस, इंग्लैंड सहित अन्य देशाें से दाे दिन पहले अाठ लाेग धनबाद पहुंचे। सभी काे 14 दिन तक निगरानी में रखने का निर्देश दिया गया। विभाग ने अाठ में से सात लाेगाें काे ढूंढ निकाला, लेकिन एक व्यक्ति बताए गए पते पर नहीं मिला। अाईडीएसपी की टीम कई बार दर्ज पते पर चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उस व्यक्ति के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
Q : कोरोना से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की क्या तैयारी है?
A : पीएमसीएच में अाइसाेलेशन वार्ड तैयार किया गया है। सभी पारा मेडिकल स्टाफ काे सेनिटाइजेशन किया गया है। संदिग्ध काे निर्धारित अवधि तक देखभाल के तरीके व सेल्फ प्राेटेक्शन की जानकारी दी गई है।
Q : धनबाद में खाैफ का माहाैल क्याें है?
A : धनबाद के लाेग डरें नहीं, डरने की काेई जरूरत नहीं है। बचाव के उपाय करें, इसके लिए अादताें में थाेड़ा बदलाव करें। छींकते समय नाक जरूर ढंकें, नियमित हाथ धाेएं, सार्वजनिक स्थानाें पर जाने से बचें।
Q : क्या धनबाद में जांच का इंतजाम है?
A : फिलहाल झारखंड में सिर्फ एमजीएम जमशेदपुर में जांच की व्यवस्था की गई है। शीघ्र धनबाद में भी इंतजाम किया जाएगा।
Q: किसी काे काेराेना की अाशंका हाे ताे क्या करें?
A : यदि किसी काे अाशंका हाेती है ताे घबराएं नहीं, भाग-दाैड़ नहीं करें। विभाग की टीम संदिग्ध के पास पहुंचेगी व इलाज की व्यस्था की जाएगी।
Q : क्या इसके लिए काेई हेल्पलाइन नंबर है?
A : अाईडीएसपी के पदाधिकारी डाॅ. जफरूल्लाह (माे. संख्या -7979967803) व डाॅ रितुराज
(माे. संख्या - 9006933674) पर संपर्क करें।
कोरोना का डर : धनबाद स्टेशन पर मास्क लगाकर पहुंच रहे लोग।
मास्क लगाकर घर लौटते आईआईटी के छात्र।