बीसीसीएल का पावर प्लांटाें पर 1550 कराेड़ बकाया, डीवीसी को भी देने हैं ~767 करोड़
एनटीपीसी पर 450 कराेड़ और डब्ल्यूबीपीडीसीएल पर 457 कराेड़ बकाया
पावर प्लांटाें पर बीसीसीएल का 1550 कराेड़ रुपए बकाया है। अकेले दामाेदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) पर 767 कराेड़ रुपए (अन डिस्पुटेड) बकाया है। पिछले तीन माह में डीवीसी पर कंपनी का बकाया 450 कराेड़ रुपए हाे गया है। बकाया राशि का समय पर भुगतान नहीं हाेने के कारण कंपनी काे वेतन भुगतान से लेकर टैक्स समेत अन्य देनदारियाें का भुगतान बैंकाें से अाेवरड्राफ्ट लेकर करना पड़ रहा है। बकाया भुगतान काे लेकर बीसीसीएल के अधिकारियाें ने डीवीसी के काेलकता स्थित कार्यालय में डीवीसी के मेंबर फाइनेंस एस हालदा के साथ फरवरी माह में बैठक कर भुगतान करने का अाग्रह किया था। इसके बावजूद भुगतान नहीं मिला। डीवीसी प्रबंधन अाैर बीसीसीएल के बीच कई दाैर की वार्ता के बावजूद डीवीसी से भुगतान प्राप्त नहीं हाे पा रहा है। डीवीसी बीसीसीएल का सबसे बड़ा उपभाेक्ता है। डीवीसी के अलावा अन्य जिन पावर प्लांटाें पर बीसीसीएल का बकाया है, उनमें एनटीपीसी पर 450 कराेड़ और डब्ल्यूबीपीडीसीएल पर 457 कराेड़ रुपए शामिल है। इसके अलावा कई अन्य निजी कंपनियां शामिल हैं।
आईटी, जीएसटी भुगतान के साथ वेतन देने में भी दिक्कत
बकाया राशि की भुगतान समय पर नहीं हाेने के कारण बीसीसीएल काे वेतन समेत अन्य देनदारियाें का भुगतान संबंधित बैंकाें से अाेवरड्राफ्ट लेकर करना पड़ रहा है। बकाये की वसूली समय पर नहीं हाेने के कारण कंपनी काे वेतन के अलावा इनकम टैक्स, जीएसटी समेत अन्य देनदारियाें के भुगतान में दिक्कतें अा रही हैं। मार्च महीने में टैक्स का भुगतान करने काे लेकर कंपनी पर ज्यादा ही दबाव है।
बीसीसीएल के बीच कई दाैर की वार्ता के बावजूद डीवीसी से भुगतान प्राप्त नहीं हाे पा रहा है। डीवीसी बीसीसीएल का सबसे बड़ा उपभाेक्ता है। डीवीसी के अलावा अन्य जिन पावर प्लांटाें पर बीसीसीएल का बकाया है, उनमें एनटीपीसी पर 450 कराेड़ और डब्ल्यूबीपीडीसीएल पर 457 कराेड़ रुपए शामिल है। इसके अलावा कई अन्य निजी कंपनियां शामिल हैं।
ने डीवीसी के काेलकता स्थित कार्यालय में डीवीसी के मेंबर फाइनेंस एस हालदा के साथ फरवरी माह में बैठक कर भुगतान करने का अाग्रह किया था। इसके बावजूद भुगतान नहीं मिला। डीवीसी प्रबंधन अाैर
डीवीसी समेत पावर प्लांटाें पर बकाया बढ़ गया है। वसूली के लिए लगातार प्रयास जारी है। पावर प्लांटाें से जिस अनुपात में भुगतान मिलना चाहिए, उस अनुपात में नहीं मिल रहा है। वसूली के लिए दबाव बनाया जाएगा, ताकि कंपनी काे दिक्कत नहीं हाे।’’
समीरन दत्ता, डीएफ, बीसीसीएल