1.69 लाख बच्चाें काे मिलेगी स्कूल ड्रेस
धनबाद|जिले के सरकारी प्रारंभिक स्कूलाेंे में पढ़ रहे लगभग 1 लाख 69 हजार छात्र-छात्राअाें काे स्कूल ड्रेस मिलना है। इनमें से करीब 84 हजार बच्चाें काे डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है। अब शेष करीब 84 हजार बच्चाें काे राशि उपलब्ध कराया जाना है। इसकाे लेकर 17 मार्च काे पूर्व अारएमएसए कार्यालय में सुबह 11 बजे से बैठक हाेगी। सभी बीईईअाे काे जारी पत्र में डीईअाे अलका जायसवाल ने कहा कि यह छात्र-छात्राएं तीसरी से अाठवीं कक्षा के हैं। बैठक में संबंधित छात्र-छात्राअाें के बैंक खाता संख्या के साथ शामिल हाेना है।