पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भूली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाअाें काे किया गया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सद्भावना एनजीओ, मातेश्वरी सेवा संस्थान एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में भूली बुधनी हटिया स्थित योग केंद्र में विभिन्न क्षेत्रों मे विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली 20 महिलाओं व युवतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में अायाेजित फैशन शो में महिलाओं व युवतियों ने रैंप पर कैटवाक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला निकेतन के कलाकारों ने संस्था के निदेशक बशिष्ट प्रसाद सिन्हा के निर्देशन में सपना नामक नाटय मंचन कर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। माैके पर जिप सदस्या प्रियंका पाल, राजेंद्र कुमार, प्रभारी मनोज सिंह, अनंतनाथ सिंह, चंदन कुमार, अंकेश राज, रंजीत कुमार थे।

कला निकेतन के कलाकारों ने संस्था के निदेशक बशिष्ट प्रसाद सिन्हा के निर्देशन में सपना नामक नाटय मंचन कर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। माैके पर जिप सदस्या प्रियंका पाल, राजेंद्र कुमार, प्रभारी मनोज सिंह, अनंतनाथ सिंह, चंदन कुमार, अंकेश राज, रंजीत कुमार थे।

रैंप पर महिलाओं का साथ देतीं विधायक पूर्णिमा सिंह।
खबरें और भी हैं...