माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से दिनदहाड़े ~2.18 लाख की छिनतई
मैथन ओपी क्षेत्र के गोगना कॉलोनी तलाब के पास सुनसान स्थल पर गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने भारत माइक्रो फाइनेंस के संगम मैनेजर मो. हसन राजा से 2.18 लाख रुपए की छिनतई की है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने शुक्रवार को मैथन ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत के आलोक में पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में जामताड़ा जिले के पालाजोड़ी निवासी मो. हसन राजा ने कहा कि वे भारत माइ क्रो फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर हैं। उक्त कंपनी गांव की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए ऋण उपलब्ध करवाती है। गुरुवार की सुबह मैथन के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कंपनी कार्यालय से अपनी बाइक से निरसा के मदनडीह व आसपास के गांवाें में कलेक्शन के लिए निकले थे। कलेक्शन का लगभग 2.18 लाख रुपए बाइक की डिक्की में रखा था। ऋण का क़िस्त वसूली के बाद मैथन लौटने के क्रम में गोगना कॉलोनी तलाब के समीप सुनसान स्थल पर दोपहर लगभग 1 बजे बाइक सवार दो अपराधी ने ओवरटेक कर रुकवाया तथा बाइक की डिक्की खोल गोगना कॉलोनी के रास्ते भाग निकला। भुक्तभाेगी ने कहा कि जबतक मैं कुछ समझ पता अपराधी निकल चुके थे। छिनतई के बाद मैंने इसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारियों व मैथन पुलिस को दूरभाष पर दी।